अगर अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को 2017 में रिलीज किया गया होता तो तोड़ देती बाहुबली 2 की कमाई का रिकॉर्ड!

अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, प्राण और ऋषि कपूर जैसे सितारों की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म अमर अकबर एंथनी 1977 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उस समय पर बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन बताया जा रहा कि अगर इसे 2017 में रिलीज किया गया होता तो यह फिल्म कमाई के मामले में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती थी।

दरअसल, अमिताभ बच्चन के एक एक फैन ने अमर अकबर एंथनी की कमाई से संबंधित एक दिलचस्प डाटा ट्विटर पर साझा किया। अमर अकबर एंथनी ने 1997 में सवा 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उस समय एक टिकट की कीमत लगभग 2 रुपये होती थी। फिल्म की कमाई के हिसाब से देखा जाए तो उस समय इस फिल्म को 3 करोड़ 62 लाख 50 हजार लोगों ने देखा होगा। अगर इस संख्या को 2017 में टिकट के औसत मूल्य यानी 159 रुपये से मल्टीप्लाई किया जाए तो यह 543 करोड़ रुपये के करीब है जो कि बाहुबली 2 के कलेक्शन से भी ज्यादा है। इस डाटा पर अमिताभ बच्चन ने भी हैरानी जताई है।

बता दें कि अमर अकबर एंथनी 1997 में बड़ी ग्रॉसर मूवी साबित हुई थी। इसमें शबाना आजमी, नीतू कपूर और परवीन बाबी जैसी एक्ट्रेसेस नजर आई थीं। इसका निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था। फिल्म के डायलॉग कादर खान ने लिखे थे। अमर अकबर एंथनी के गाने आज भी सुने जाते हैं।

इसके अलावा बाहुबली की बात करें तो इसके दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसमें प्रभास, राणा दग्गबाती जैसे साउथ के बड़े सुपरस्टार ने काम किया था। इसका डायरेक्शन एसएस राजामौली ने किया था।