थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहन इवेंट में पहुंचीं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस की स्माइल ने लूटा लोगों का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि आलिया भट्ट कल यानी 26 फरवरी को जी सिनेमा अवार्ड 2023 इवेंट में पहुंची थीं। ये तस्वीरें उसी दौरान की है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं।

आलिया भट्ट इस इवेंट में थाई-हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दीं। आलिया भट्ट का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया।

वर्कफ्रंट की बात करे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह अहम रोल में नजर आएंगे।