बधाई हो... पापा बनने वाले हैं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर की प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज

बॉलीवुड की मोस्ट गॉर्जियस और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। आलिया ने इंस्टा पर ये गुडन्यूज शेयर की है। उन्होंने इंस्टा पर अपने अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट करवाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'हमारा बच्चा... जल्द ही आ रहा है।' आलिया भट्ट ने जैसे ही यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की, वैसे ही उन्हें बधाइयां मिलना शुरू हो गई। सबसे पहले रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने रिएक्ट किया। उन्होंने दिल वाले और प्यार करने वाले इमोजी शेयर किए। मौनी रॉय ने कमेंट में ‘ऊँ नमः शिवाय’ के साथ अपनी अथाह खुशी व्यक्त की।

आलिया ने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वे अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। उनकी सोनोग्राफी हो रही है। कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उसपर हार्ट इमोजी बनाया है। कंप्यूटर स्क्रीन पर बेबी को देखने के बाद आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं है। आलिया की बगल में कोई शख्स भी बैठा है। उसका बैक नजर आता है। तस्वीर से मालूम पड़ता है कि वे रणबीर कपूर हो सकते हैं। दूसरी फोटो में आलिया ने शेर शेरनी और उनके एक बच्चे की फोटो शेयर की है। मतलब ये कि आलिया की फैमिली पूरी होने वाली है।

बता दे, इसी साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही कपल ने गुडन्यूज शेयर कर दी है। इस गुडन्यूज के सामने आने के बाद कपूर और भट्ट परिवार में खुशी की लहर दौड़ रही है। आलिया के प्रेग्नेंसी पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी का भी रिएक्शन आया है। रिद्धिमा ने हार्ट इमोजी बनाए हैं, वहीं उनकी मां सोनी राजदान ने लिखा- बधाई मामा एंड पापा लॉयन। आलिया को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।

आलिया ने जिस तरह शादी के 3 महीने बाद ही फैंस को गुडन्यूज दी है, इससे हर कोई सरप्राइज हो गया है। आलिया और रणबीर ने साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था। आलिया और रणबीर इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। कपल की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। आलिया और रणबीर ने इसी साल 14 अप्रैल को आनन फानन में शादी की थी। उनकी प्राइवेट वेडिंग मुंबई में ही हुई थी। आलिया भट्ट और रणबीर की शादी की जबरदस्त चर्चा रही थी। आलिया की अपकमिंग फिल्मों में ब्रह्मास्त्र के अलावा राजा और रानी की प्रेम कहानी, हार्ट ऑफ स्टोन, डार्लिंग्स शामिल हैं।