अक्षय कुमार के फैंस को लगा झटका, रिलीज से पहले 'Housefull 4' पर लगा ये संगीन आरोप

अक्षय कुमार (Aksahy Kumar) की फिल्म हाउसफुल 4 (Housefull 4) का ट्रेलर और एक गाना हाल ही में रिलीज किया गया है। ट्रेलर और गाने को देखने के बाद लोगों में इस फिल्म को देखने की बेसब्री और बढ़ गई है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार के फैंस को निराशा हो सकती है। दरअसल, फिल्म हाउसफुल 4 (Housefull 4) के मेकर्स पर चोरी का इल्जाम लगा है।

डेक्कन क्रोनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 4 के ट्रेलर (Housefull 4 Trailer) रिलीज वाले दिन ही इसके इसके बैकग्राउंड म्यूजिक पर सवाल उठाए जा रहे है। कहा जा रहा था कि इसका बैकग्राउंड म्यूजिक चिरंचीवी स्टारर फिल्म 'कैदी नं 150' से लिया गया है। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'हाउसफुल 4 (Houseful 4)' के ट्रेलर में जो म्यूजिक सुनाई दे रहा है वह म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद का ही है। यह म्यूजिक म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद ने 'कैदी नं 150 (Khaidi No 150)' के लिए दिया था। इसे 'हाउसफुल 4 (Houseful 4)' में जस का तस लिया गया है लेकिन देवी श्री प्रसाद को कोई क्रेडिट यहां नहीं दिया जा रहा है।

हालाकि, अभी तक इस बारे में कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है और न ही मेकर्स की तरफ से कोई बयान दिया गया है। म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद इन दिनों यूरोप टूर पर हैं। भारत लौटते ही वो इस मामले का संज्ञान लेंगे।

बता दें कि 'हाउसफुल 4 (Houseful 4)' में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े जैसे स्टार्स भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मजेदार बात यह है कि इन 6 स्टार्स में सभी ने यहां डबल रोल निभाए हैं। फिल्म इस साल 26 अक्टूबर दिवाली पर रिलीज होगी।