'मिशन मंगल' : BOX OFFICE पर धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रूपये

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल (Mission Mangal)' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जगन शक्ति द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा विद्या बालन (Vidya Balan), सोनाक्षी सिन्हा (Taapsee Pannu), तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, शरमन जोशी, नित्या मेनन, संजय कपूर और जीशान अयूब भी अहम भूमिकाओं में हैं। इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी देश की अंतरिक्ष यात्रा की सफलता को इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। वही फिल्म के पहले दिन की कमाई की बात करे तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बंपर शुरुआत के साथ 29.16 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म में अक्षय कुमार इसरो के साइंटिस्ट और मिशन डायरेक्टर 'राकेश धवन', विद्या बालन इसरो की ही साइंटिस्ट और प्रॉजेक्ट डायरेक्टर 'तारा शिंदे', सोनाक्षी सिन्हा 'ऐका गांधी', तापसी पन्नू 'कृतिका अग्रवाल', नित्या मेनन 'वर्षा पिल्ले', शरमन जोशी 'परमेश्वर नायडू' और अनंत अय्यर 'एचजी दत्तात्रेय' की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट पर आधारित है, जब 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) की कई महिला साइंटिस्टों ने मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था।

वही फिल्म के बजट की बात करे तो ये फिल्म मात्र 32 करोड़ में बनी है। पहले इसकी लागत 50 करोड़ बताई गई थी। इसमें निवेश अक्षय कुमार ने किया है। कहा जा रहा है कि अक्षय ने यह निवेश मजबूत स्क्रिप्ट की वजह से किया। उन्हें कहानी बेहद पसंद आई। उन्होंने आउटराइट बेसिस पर आगे फॉक्स स्टार इंडिया को बेचा है। रकम 52 करोड़ से ज्यादा की मानी जा रही है। फिल्म में हेवी वीएफएक्स हैं। इसके बावजूद उसका बजट हाई नहीं हुआ। वह इसलिए कि इसके लिए उन टैलेंटेड की सेवाएं ली गईं, जिनका काम अच्छा था और जो इंडस्ट्री में नए हैं। उनकी कंपनी हाल ही में खुली है। लिहाजा बाजार भाव से कम पर उन्होंने वीएएफएक्स, स्पेशल इफेक्ट्स का काम करके दिया।