अक्षय कुमार ने तोड़ा गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 मिनट में किया ये काम

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सेल्फी' को लेकर चर्चा में बने हुए है। राज मेहता के निर्देशन में बनी ये फिल्म 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी भी अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। ऐसे में अक्षय कुमार लगातार फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है। हाल ही में खिलाड़ी कुमार ने तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, अक्षय कुमार ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अक्षय ने 22 फरवरी, 2023 को मुंबई में आयोजित एक फैन मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम में 184 सेल्फी क्लिक की। अक्षय कुमार ने फंक्शन की कुछ झलकियां पोस्ट कीं और अपने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने फैन्स का आभार जताया।

अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'मैंने जो कुछ भी हासिल किया है और मैं जीवन में जहां भी हूं, वह मेरे फैंस के बिना शर्त प्यार के कारण है। यह उनके लिए मेरी खास है, यह स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि वे मेरे साथ कैसे खड़े हैं। मेरे फैंस की मदद से हमने 3 मिनट में सबसे अधिक सेल्फी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आप सभी को धन्यवाद। यह बहुत खास था और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा। अब सेल्फी ही सेल्फी होंगी। आप सभी से शुक्रवार को सिनेमाघरों में मिलते हैं। @trzyinnovationz।'

एक आधिकारिक बयान में अक्षय ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मैं इस अनोखे विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने और इस पल को अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित हूं!'