जंगल के खतरों का सामना करेंगे अक्षय कुमार, शेयर किया वीड‍ियो

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने डिस्कवरी के सबसे बड़े शो Into The Wild विद बियर ग्रिल्स में खतरों का सामना किया था, वहीं इस बार उन्हीं खतरों का सामना बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) करेंगे। अक्षय ने इसका टीजर वीड‍ियो शेयर किया है। अक्षय कुमार जंगलों के सफर पर दिखाई देंगे। आने वाले एपिसोड में अक्षय कुमार बियर ग्रिल्स के साथ जंगलों के खतरनाक सफर में दिखाई देंगे, जिसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने दी है।

इंटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स को लेकर पहले ही देश-दुनिया में काफी एक्साइटमेंट है, अब शो में अक्षय कुमार की एंट्री ने इसमें तड़का लगा दिया है। पिछली बार रजनीकांत ने बियर ग्रिल्स के साथ कर्नाटक के जंगलों में डर का सामना किया था। इस बार अक्षय कुमार शो को लीड करते नजर आएंगे। वीड‍ियो में अक्षय पैदल नदी पार करते और पेड़ की लताओं से झूलते देखे जा सकते हैं। वे लिखते हैं-'आपको लगता है क‍ि मैं पागल हूं।।।पर पागल ही जंगल में जाता है'।

शो 11 सितंबर को 8 बजे डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाएगा। शो की शूटिंग की कुछ तस्वीरें जनवरी में ही सामने आई थीं। बता दें अक्षय और बियर ग्रिल्स ने इस एपिसोड के लिए शूटिंग भारत के जंगलों में ही की है।

Into The Wild में अक्षय कुमार तीसरे भारतीय होंगे जिन्हें इन इंटरनेशनल शो में देखा जाएगा। बॉलीवुड में खतरों के ख‍िलाड़ी नाम से मशहूर अक्षय को अब रियल में खतरों से जूझते देखा जाएगा। शो को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल, इस एपिसोड के रिलीज डेट सामने नहीं आई है, पर उम्मीद की जा रही है कि अब ये शो जल्द ही ऑन एयर होगा।

कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में अक्षय और बेयर ग्रिल्स का शूट किया गया यह जंगली सफर कितना खतरनाक होगा, इसकी झलक टीजर में साफ-साफ देखी जा सकती है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत बियर ग्रिल्स के इस सुपरहिट शो का हिस्सा बने थे। जो कि काफी हिट रहे थे।