अक्षय कुमार ने खुद को लगाई आग और फिर..., देखे तस्वीरे

हाल ही में मुंबई के एक कंसर्ट में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने रैंप वाक (Akshay Kumar Fire Ramp Walk) की लेकिन यह वाक कोई मामुली रैंप वॉक नहीं थी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें अक्षय आग में लिपटे हैं और रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रही फोटोज और वीडियो में वे बड़े कूल अंदाज में रैंप वाक कर रहे हैं। वे आग से लिपटे हुए हैं और उनका पूरा बदन जल रहा है। इसके बावजूद भी वे जिस सहजता के साथ वे रेड कार्पेट पर चल रहे हैं वो ये दर्शाता है कि अक्षय बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा वे रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी में भी खास मेहमान के तौर पर शिरकत करने जा रहे हैं। मेकर्स ने खुद इस बात की जानकारी दी है। इस दौरान वे कंटेस्टेंट को केसरी चैलेंज देते हुए नजर आएंगे।

'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' का फर्स्ट लुक रिलीज

बता दे, कल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया। 'सिंघम' और 'सिम्बा' जैसी पुलिस अफसरों पर बनी सुपरहिट फिल्म देने वाले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर जांबाज पुलिस अफसर के रोल में हैं और खतरनाक अंदाज में पोस्टर में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस चीफ की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम वीर सूर्यवंशी होगा। बता दें कि फिल्म सिंबा के दौरान ही इस फिल्म की घोषणा कर दी गई थी। सिंबा में भी अक्षय कुमार की झलक दिखाई गई थी। सिंबा को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। ये 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान अहम भूमिका में थे। रोहित शेट्टी सिंबा के अलावा दिलवाले, सिंघम, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल सीरीज, बोल बच्चन और ऑल द बेस्ट जैसी फिल्में दे चुके हैं। उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली हैं।

‘केसरी (Kesari)’ का पहला गीत
वही कुछ दिन पहले 21 मार्च को प्रदर्शित होने वाली करण जौहर के बैनर की अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘केसरी (Kesari)’ का पहला गीत (Kesari First Song) ‘सानू केहंदी के चूड़ी ले आए नहीं तो मर जाणा. . .’ को जारी कर दिया गया। इस गीत को जारी करने से पहले निर्माताओं ने इसके प्रमोशन के साथ इसका टीजर जारी किया था। इस गीत को तनिष्क बागची ने संगीतबद्ध किया है और रोमी और बृजेश शांडिल्य ने इसे अपनी आवाज दी है। इस गीत की सबसे बड़ी खूबी इसके डांस स्टेप्स हैं। बताया जा रहा है कि इस गीत को सिर्फ तीन दिन में ही शूट कर लिया गया था। गीत की धुन और बोल कर्णप्रिय हैं। गीत खत्म होने से पहले श्रेाताओं को अपने साथ कदम ताल करने पर मजबूर करता है। उम्मीद है ‘केसरी’ का यह गीत जल्द ही शादी समारोहों की रौनक बढ़ाता नजर आएगा। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अभिनीत ‘केसरी (Kesari)’ ऐतिहासिक घटनाक्रम सारागढ़ी के युद्ध पर है, जिसमें 21 सिख सैनिकों ने 10,000 अफगानी योद्धाओं से लोहा लिया था। इस फिल्म को अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है, जिन्होंने गिरीश कोहली के साथ मिलकर इसकी कहानी को भी लिखा है। अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। इस फिल्म में वे अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।