ऋषि कपूर का मुंबई में निधन, अमिताभ बच्चन बोले- मैं टूट गया

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (67) को गुरुवार सुबह निधन हो गया। खराब तबीयत के बाद उन्हें मुंबई के Sir H. N. Reliance Foundation Hospital में ऐडमिट करवाया गया था। महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है।

बता दें, ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलते उनकी फैमिली ने हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया था।

बता दे, ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे थे। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) को खोया था। अब इरफान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए। बैक टू बैक दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है।

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं। बता दें, ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।