गांधी@150: इस अंदाज में बॉलीवुड सितारों ने महात्मा गांधी को किया याद

आज पूरी दुनिया महात्मा गांधी की 150वीं जयंती (Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary) मना रही है. यह तो हम अभी जानते है गांधी जी के सत्याग्रह की ही बदौलत अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हो गए। गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के मौके पर पूरा देश बापू के रंग में रंगा है और बॉलिवुड सितारे में इससे बचे नहीं हैं। कंगना रानौत, अजय देवगन, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, सनी देओल, शेखर कपूर, अर्जुन कपूर और सोनाली बेंद्रे जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने राष्ट्रपिता के प्रभाव की बात की और उनके ज्ञान के कुछ शब्दों को दोहराया। इन मशहूर हस्तियों ने ट्विटर के जरिए गांधी पर अपने विचार साझा किए..

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लोगों को गांधी जयन्ती की शुभकामनाएं दी। इस तस्वीर में कंगना चरखा चलाती नजर आ रही है। कंगना ने अपनी इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ अपने फैंस के लिए एक मैसेज भी छोड़ा है। कंगना ने लिखा है, गांधी जयन्ती के मौके पर मैं अपने देश के कल्चर और सभ्यता को सलामन करना चाहती हूं। उस सभ्यता को हमें संभालना होगा। खादी इसका एक अलम हिस्सा है जो कि, समय के साथ साथ गायब होता चला जा रहा है।

अजय देवगन ने भी एक तस्वीर के जरिए अपने फैंस को गांधी जयन्ती की शुभकामनाएं दी है।

सलमान खान (Salman Khan) ने वीडियो के जरिए देश के युवाओं को फिट रहने और स्वच्छ भारत का संदेश दिया है।

शेखर कपूर ने ट्विटर पर लिखा गांधीजी ने जमीनी स्तर पर भारत को सबसे बेहतर तरीके से समझा। उन्होंने हमेशा भारत के जमीनी स्तर से ऊपर की ओर बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया न कि ऊपर से नीचे की ओर।

अर्जुन कपूर : राष्ट्रपिता। सामंजस्य बनाने वाले..सादगी के उपदेशक। आप हमेशा याद किए जाएंगे।

सोनाली बेंद्रे ने लिखा आइए इस गांधी जयंती उनके करुणा, अहिंसा, विनम्रता और क्षमा के मूल मूल्यों का सम्मान करें।

हुमा कुरैशी ने लिखा हम वह सब याद करें जो उन्होंने कहा था और जिसके लिए वह खड़े हुए थे।

सोफी चौधरी ने लिखा गांधीजी को उनकी 150वीं जयंती पर याद कर रही हूं। शांति, प्रेम, करुणा के सच्चे संदेशवाहक। हमारे राष्ट्रपिता। हम सभी उनके पथ पर चलने के लिए अपनी ओर से कोशिश करें ताकि दुनिया अधिक शांतिपूर्ण, विचारशील, दयालु जगह बन सके।