FIRST LOOK : साहस, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है पद्मावती के महारावल रतन सिंह

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती लगातार चर्चा में बनी हुई है। पहली नवरात्रि को फिल्म में दीपिका पादुकोण का पद्मावती लुक जारी किया गया था। इसे दर्शकों की काफी तारीफ मिली। इसके बाद सभी को बेसब्री से इंतजार था रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिल्जी लुक और शाहिद कपूर के राजा रावल रतन सिंह के लुक का। 25 सितंबर की सुबह ये इंतजार पूरी तरह तो नहीं, लेकिन काफी हद तक खत्म हो गया है।

दीपिका के बाद अब फिल्म में महारावल रतन सिंह का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर का लुक सामने आ गया है। खुद शाहिद ने फिल्म के अपने लुक को फैन्स के साथ साझा किया हैं। शाहिद ने अपना ये लुक ट्विटर अकाउंट पे शेयर किया है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि शाहिद इस लुक में बेहद अद्भुत नजर आ रहे हैं। शाहिद और दीपिका के बाद अब इंतजार है रणवीर सिंह के लुक का, जो फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में दिखेंगे।