मुंबई की सड़कों पर दोस्त के साथ इस अंदाज़ में घूमती नजर आई मौनी रॉय, देखे तस्वीरे

टीवी पर नागिन के रूप में पसंद की जाने वाली मौनी रॉय Mouni Roy अक्षय कुमार Akshay Kumar की फिल्म गोल्ड Gold से बॉलीवुड Bollywood में डेब्यू किया है। फिल्म में मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया है, जिसमें उनको खूब पसंद किया जा रहा है। मौनी रॉय जितनी तबीयत से अक्षय को स्क्रीन पर पीटते दिखती हैं, उसे देखकर लोग यह कह रहे हैं कि इस किरदार को उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता था। गोल्ड’ की इतनी बेहतरीन कमाई के साथ मौनी रॉय अब साल 2018 की ऐसी तीसरी सबसे बड़ी हीरोइन बन गई हैं, जिनकी फिल्म ने इतनी बेहतरीन ओपनिंग ली है। मौनी रॉय ने ‘गोल्ड’ के साथ दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, दिशा पाटनी, सोनम कपूर, करीना कपूर खान और इलियाना डिक्रूज जैसी हीरोइनों को धूल चटा दी है।

गोल्ड ने 13 दिनो में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। यह तो हम सभी जानते है कि मौनी रॉय की फैन फॉलोइंग जबरदस्त और फिल्म के हिट होने के बाद इसमें और बढोतरी भी हुई है। शायद यही वजह हैं की वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शुक्रवार को मौनी रॉय को अपने दोस्त के साथ मुंबई के सड़को पर देखा गया। इस दौरान मौनी बहुत ही अलग अंदाज में नजर आ रही थी। तस्वीरों में आप साफ़ देख सकते हैं कि मौनी किस कदर अपने दोस्त के साथ बात करने में बिज़ी दिखाई दे रही हैं।

बात दें, गोल्ड के अलावा मौनी बहुत जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही गोल्ड, ब्रह्मास्त्र और RAW के बाद मौनी रॉय, राजकुमार राव के साथ भी दिखेंगी। इस फिल्म में मौनी राजकुमार राव की पत्नी का किरदार अदा करते दिखेंगी। इस फिल्म का नाम मेड इन चाइना हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई, गुजरात से लेकर चाइना में होने की खबर हैं। मौनी की इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी।