मैंने कई महिलाओं के साथ बुरा व्यहवार किया, मैं बहुत बड़ा कमीना आदमी हूँ : साजिद खान, देखे वीडियो

जैसे ही #MeToo कैंपेन के कदम बॉलीवुड Bollywood में पड़े वैसे ही कई नामी गिरामी लोगों का असली चेहरा सामने आ गया है। नाना पाटेकर विकास बहल, सुभाष कपूर, साजिद खान, रजत कपूर और आलोकनाथ के चरित्र पर अब तक कई लोग ऊंगलियां उठ चुकी है। रोज इस कैंपेन में एक नया नाम जुड़ता जा रहा है। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममेकर साजिद खान पर एक साथ चार महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साजिद खान ने भले ही इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया हो लेकिन उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो महिलाओं के साथ बुरा व्यहवार करने की बात को कबूल रहे हैं। साजिद खान के मुताबिक उन्होंने कई अच्छी लडकियों का दिल तोड़ा है और उनके साथ बुरा बर्ताव किया है। #MeToo अभियान के बाद साजिद खान का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

करीब 3 साल पहले साजिद खान ने बॉलीवुड हंगामा को एक हैरान करने वाला इंटरव्यू दिया था और महिलाओं से बुरे व्यहवार के बारे की बात को कबूला था। साजिद खान इंटरव्यू में कह रहे हैं, “मैं जब 20 साल का था तो उस वक्त कुत्ते की तरह था। मैं आपको बता रहा हूं कि मैं बहुत बड़ा कमीना आदमी था। मैं कई रिश्तों में गया। मैंने कई लड़कियों के दिल तोड़े। मैंने झूठ बोला, धोखा दिया, कई महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किया जैसे कि ज्यादातर लड़के करते हैं। मैं टीवी पर था। मैं सफल भी हो रहा था। मेरी जिंदगी में आईं सभी अच्छी लड़कियों के साथ मैंने बुरा बर्ताव किया”। इसके साथ ही साजिद ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि एक बार तो वह अरेंज मैरिज के लिए भी तैयार हो गए थे। साजिद ने कहा - 'मैं आज से करीब 15-16 साल पहले शादी करने जा रहा था। उन लड़कियों के साथ नहीं जिनसे प्यार करता था बल्कि वह अरेंज मैरिज थी।' साजिद ने बताया - 'मैं लड़की के माता-पिता से भी मिला लेकिन उस वक्त उस लड़की ने कुछ ऐसा कह दिया था कि मैं बुरी तरह से डर गया था। वह मेरे लिए सब कुछ करने को तैयार थी। अक्सर लड़के उस लड़की से शादी करने को तैयार हो जाते हैं। मेरा साथ ऐसा नहीं था।' बता दें साजिद खान फिल्म हाउसफुल 4 को डायरेक्ट कर रहे थे लेकिन उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद वो फिल्म से हट गए।