महेश भूपति ने साजिद खान को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, कहा लारा ने खुद बताई थी यह बात

#MeToo मूवमेंट के बाद साजिद खान (Sajid Khan) पर एक के बाद एक कई महिलाओं ने यौन शोषण Sexual Harassment के आरोप लगाए है। इन आरोपों के बाद 'हाउसफुल 4' के निर्देशक साजिद खान ने खुद ही नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए इस फिल्‍म के निर्देशन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट के तहत कर रहे हैं। अब साजिद खान को लेकर अब एक्ट्रेस लारा दत्ता के पति महेश भूपति का भी चौकाने वाला बयान सामने आया है।

मशहूर टेनिस प्लेयर और लारा दत्ता के पति महेश भूपति ने बताया कि हाउसफुल की शूटिंग के दौरान साजिद खान एक्ट्रेसेस के साथ काफी घटिया हरकतें करते थे जो अक्सर लारा मुझे बताती थी। महेश ने कहा कि साजिद हीरोइनो से बेतुकी और अश्लील बातें करते थे। जिससे वो काफी असहज हो जाती थीं लेकिन मजबूरी के कारण कोई कुछ भी बोलने से कतराते थे। इतना ही नहीं महेश भूपति ने आगे बताया कि लारा ने भी बताया था कि उसकी एक फ्रेंड है जो कि हेयरड्रेसर है उसने बताया कि वो एक कलाकार के साथ काफी गंदा व्यवहार करता है। लारा दत्ता ने इस अभियान के बहुत पहले अपनी आपबीती पति महेश भूपति को बता दी थी।

मैंने कई महिलाओं के साथ बुरा व्यहवार किया, मैं बहुत बड़ा कमीना आदमी हूँ : साजिद खान

साजिद खान ने भले ही अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार नहीं किया हो लेकिन उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो महिलाओं के साथ बुरा व्यहवार करने की बात को कबूल रहे हैं। साजिद खान के मुताबिक उन्होंने कई अच्छी लडकियों का दिल तोड़ा है और उनके साथ बुरा बर्ताव किया है। #MeToo अभियान के बाद साजिद खान का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। करीब 3 साल पहले साजिद खान ने बॉलीवुड हंगामा को एक हैरान करने वाला इंटरव्यू दिया था और महिलाओं से बुरे व्यहवार के बारे की बात को कबूला था। साजिद खान इंटरव्यू में कह रहे हैं, “मैं जब 20 साल का था तो उस वक्त कुत्ते की तरह था। मैं आपको बता रहा हूं कि मैं बहुत बड़ा कमीना आदमी था। मैं कई रिश्तों में गया। मैंने कई लड़कियों के दिल तोड़े। मैंने झूठ बोला, धोखा दिया, कई महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किया जैसे कि ज्यादातर लड़के करते हैं। मैं टीवी पर था। मैं सफल भी हो रहा था। मेरी जिंदगी में आईं सभी अच्छी लड़कियों के साथ मैंने बुरा बर्ताव किया”। इसके साथ ही साजिद ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि एक बार तो वह अरेंज मैरिज के लिए भी तैयार हो गए थे। साजिद ने कहा - 'मैं आज से करीब 15-16 साल पहले शादी करने जा रहा था। उन लड़कियों के साथ नहीं जिनसे प्यार करता था बल्कि वह अरेंज मैरिज थी।' साजिद ने बताया - 'मैं लड़की के माता-पिता से भी मिला लेकिन उस वक्त उस लड़की ने कुछ ऐसा कह दिया था कि मैं बुरी तरह से डर गया था। वह मेरे लिए सब कुछ करने को तैयार थी। अक्सर लड़के उस लड़की से शादी करने को तैयार हो जाते हैं। मेरा साथ ऐसा नहीं था।'