#MeToo: एक्ट्रेस बोली- साजिद खान ने पूछा था अगर करोगी यह काम तो दूंगा 100 करोड़ रूपये!

#MeToo मूवमेंट के बाद साजिद खान Sajid Khan पर एक के बाद एक कई महिलाओं ने यौन शोषण Sexual Harassment के आरोप लगाए है। वही अब एक और मामला सामने आया है, जिसमे एक्ट्रेस अहाना कुमरा Aahana Kumra हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा- साजिद खान ने मुझे अपने घर पर बुलाया और एक बेहूदा सवाल पूछा। उन्होंने कहा मैं एक साल पहले साजिद से मिली थी। जानती थी कि ये किस किस्म के इंसान हैं। उन्होंने मेरे साथ भी वही किया, जिसका जिक्र सलोनी चोपड़ा ने किया है।

अहाना ने कहा - मैं उनके घर गई और वे मुझे अपने कमरे में ले गए, जहां काफी अंधेरा था। यह आपको दिखता है कि वे क्या देख रहे हैं। मैं काफी मुखर थी। इस तरह जवाब दे रही थी कि उन्हें पता चल जाए कि मेरी मां पुलिस वुमन हैं। इसके बावजूद वे अजीब सवाल पूछते रहे। उन्होंने पूछा कि यदि मैं तुम्हें 100 करोड़ रुपए दूं तो क्या तुम कुत्ते के साथ सो सकती हो?

अहाना कुमरा लिपस्ट‍िक अंडर माय बुर्का में नजर आई थीं। वे 7 अक्टूबर को रिलीज हो रही अनुपम खेर की फिल्म एन एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में प्रियंका की भूमिका में नजर आएंगी। अहाना बॉलीवुड हीरो, एजेंट राघव जैसे टीवी शो में भी दिखी हैं। बता दें कि साजिद खान पर इससे पहले मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा, रचेल व्हाइट, सिमरन सूरी, प्रियंका बोस और जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय यौन उत्पीड़न या छेड़छाड़ के आरोप लगा चुकी हैं।