अप्रैल 2019 में अर्जुन कपूर बनेंगे दूल्हा, ये एक्ट्रेस बनेगी दुल्हन

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बढ़ती करीबियां इन दिनों सुर्खियों में हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की दोस्ती को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि कई सूत्रों ने दोनों के डेटिंग और जल्द शादी की बात भी कही है। सुनने में आया है कि अर्जुन कपूर अगले साल शादी कर सकते हैं। उनकी जोड़ी उनकी दादी की पसंद से नहीं, बल्कि उनकी खुद की पसंद से बनने वाली है। उनकी दादी ने तो उनके लिए परिणीति चोपड़ा को पसंद किया था, मगर अर्जुन कपूर शायद मलाइका अरोड़ा से प्यार करते हैं और उन्हीं के साथ शादी करने वाले हैं।

वैसे तो दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों ही काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। ताजा रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अगले साल अप्रैल में दोनों शादी भी करने वाले हैं। इस बीच काफी समय से दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आई हैं।

हाल ही में बॉलीवुड की एक दीवाली पार्टी में भी दोनों बेहद खास लुक में नजर आए थे। मिलान एयरपोर्ट पर भी दोनों की हाथ में हाथ डाले चलते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। बता दें कि साल 2016 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था। उसके बाद से जहां अरबाज अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, वहीं मलाइका का नाम भी अर्जुन के साथ जोड़ा जा रहा है। वही हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डिनर से लौटत नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैंं। अर्जुन 33 साल के हैं जबकि मलाइका की उम्र 45 साल है।