जल्द अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने वाले है मलाइका-अर्जुन!

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा Malaika Arora और एक्टर अर्जुन कपूर Arjun Kapoor के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। हालांकि अब तक इन दोनों ने आधिकारिक तौर पर रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका कथित रुप से खुद से 21 साल छोटे एक्टर को डेट कर रही हैं। अब जो खबरे आ रही है उस हिसाब से तो ये दोनों जल्द अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन अब अपने रिश्ते को जल्द ही सबके सामने उजागर करने वाले हैं। हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में दोनों के बीच करीबी साफ नजर आई। दोनों जब मंच की ओर बढ़ रहे थे तो एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। दोनों ने साथ में डांस भी किया। इससे पहले इनको लैक्मे फैशन वीक में भी एक साथ देखा गया था।

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर इंडियाज गॉट टैलेंट में अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को प्रमोट करने आए थे। मलाइका इस शो की जज हैं। बता दें कि दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। पिछले कुछ महीनों के दौरान दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली। वैसे चर्चा यह भी है कि मलाइका और अरबाज के बीच अलगाव की वजह अर्जुन कपूर ही हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो इसी वजह से सलमान भी अर्जुन कपूर को पसंद नहीं करते। दोनों के बीच बात भी नहीं होती। कहते तो यह भी हैं को अर्जुन के पिता बोनी कपूर भी इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। उन्होंने अर्जुन को मलाइका से दूर रहने की सलाह भी दी थी। लेकिन अर्जुन नहीं मानें। हालांकि बोनी के साथ अब भी सलमान के बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

अरबाज से तलाक के बाद बढ़ गईं नजदीकियां

अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका के साथ अर्जुन कपूर के रिश्ते काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। पहले दोनों सार्वजनिक मौके पर एक साथ उस तरह नजर नहीं आते थे जैसा आजकल दिख रहे हैं। तलाक के बाद मलाइका कई मौकों पर अर्जुन कपूर के साथ बहुत क्लोज नजर आई हैं।

मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अरबाज खान संग उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है। कई साल पति पत्नी के रूप में रहने के बाद ये कपल सहमति से अलग हो गया था। बता दें कि मलाइका और अरबाज की मुलाकात 1993 में हुई थी जब उन्हें एक कॉफी ब्रांड Mr. Coffee के बोल्ड शूट के लिए बुलाया गया था। पहली नजर में वे एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद उनका अफेयर पांच साल तक चला और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। ये शादी 18 साल चली। 28 मार्च 2016 को दोनों ने अलग होने की घोषणा की और एक साल बाद एक-दूसरे को तलाक दे दिया। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों का दोस्ती बरकरार है।