नोरा फतेही के 'दिलबर' सॉन्ग पर मलाइका अरोड़ा ने लगाए ऐसे ठुमके, वीडियो ने मचाया तहलका

अपने स्टाइल, डांस और फिटनेस से हमेशा चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अपने रिश्ते को लेकर छाई हुई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर विवाह बंधन में बंध सकते हैं। वही इन सबके बीच 43 वर्षीया मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक बदलाव किया है, उन्होंने खान सरनेम को हटा दिया। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ऐसा अरबाज खान से तलाक के एक साल बाद किया है। लेकिन इसी बीच मलाइका अरोड़ा का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इसमें मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कमाल का डांस किया है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने 'दिलबर (Dilbar)' सॉन्ग पर मलाइका ने कमाल का डांस किया था।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डांस की मल्लिका मलाइका अरोड़ा 'दिलबर' सॉन्ग पर जमकर थिरक रही हैं। उनके डांस को देखकर जज करण जौहर उन्हें एकटक देखते ही रह गए। मलाइका अरोड़ा का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को लगभग 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दे, मलाइका अरोड़ा ने करियर की शुरुआत एमटीवी वीजे के तौर पर की थी। मलाइका को बल्ली सग्गू के रीमिक्स सॉन्ग 'गुड़ नालो इश्क मीठा' से लोकप्रियता मिली। 'दिल से (1998)' के गाने 'छैंया छैंया' ने तो उनकी लोकप्रियता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया।