बॉलीवुड की 8 सबसे लंबी फिल्मे जिनकी अवधि लगभग 4 घंटे से भी ज्यादा

आजकल बॉलीवुड में शोर्ट फिल्मों का चलन बढ़ गया हैं। बॉलीवुड फ़िल्में भी लगभग 2 घंटे की अवधी की आने लगी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की कुछ फ़िल्में ऐसी भी हुई हैं जिनकी अवधि लगभग 4 घंटे की भी हुई हैं। अगर आप नहीं जानते तो कोई बात नहीं आइये हम बताते हैं आज बॉलीवुड की सबसे लम्बी फिल्मों के बारे में। जिन्हें देखने के लिए अपना खाना भी साथ लेकर बैठना पड़े, ये फ़िल्में है ही इतनी लम्बी। आइये जानें इन फिल्मों के बारे में...

* गैंग ऑफ़ वस्सेपुर - 5 घंटे 19 मिनट :

एक्शन से भरी अनुराग कश्यप की यह रिवेंज स्टोरी ओरिजनल में 5 घंटे 19 मिनट लम्बी थी जिसे बाद में दो पार्ट में बाँट कर एक ही साल में अलग अलग रिलीज किया गया था।

* LOC कारगिल - 4 घंटे 15 मिनट :

2003 में रिलीज़ हुई फ़िल्म LOC कारगिल जिसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म को 18 बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर बनाया गया था। ये फ़िल्म 4 घंटे 15 मिनिट लंबी फ़िल्म है।

* मेरा नाम जोकर - 4 घंटे 4 मिनट :

इस फिल्म को बनाने में राज कपूर को पुरे 6 साल का समय लगा था। यह फिल्म ओरिजिनल में वैसे तो 5 घंटे की थी लेकिन कट लगाने के बाद चार घंटे चार मिनट की रह गई। इस फिल्म में दो इंटरवल भी थे।

* संगम - 3 घंटे 58 मिनट :

1964 में रिलीज़ हुई फ़िल्म संगम को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था इस फ़िल्म में वैजंतीमाला राज कपूर और राजेंद्र कुमार लीड रोल में नजर आए थे। बॉलीवुड की ये रोमांटिक फ़िल्म 3 घंटे 58 मिनिट लंबी थी।

* जोधा अकबर - 3 घंटे 50 मिनट :

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय द्वारा अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी। इस फिल्म की रोचक कहानी और शानदार डायरेक्शन के चलते लोगो को 3 घंटे 50 मिनट लम्बी यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

* लगान - 3 घंटे 44 मिनट :

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी आमिर खान की लगान भारत की तीसरी ऐसी फिल्म थी जो ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई थी। 3 घंटे 44 मिनट लम्बी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।

* कभी अलविदा ना कहना - 3 घंटे 35 मिनट :

करण जोहर द्वारा निर्देशित तीन घटने पैतीस मिनट लम्बी यह फिल्म एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी थी। इस फिल्म को भारत के अलावा अन्य देशों में भी पसंद किआ गया था।