Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर के लिए धड़कता है मलाइका अरोड़ा का दिल, करण जौहर का खुलासा

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 6' अपने मेहमानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में इस शो का हिस्सा बने क्रिकेट जगत से के.एल. राहुल और हार्दिक पांड्या। इन दोनों की भागीदारी वाले शो का प्रसारण रविवार को हुआ। होस्ट करण के साथ बातचीत में खुद से जुड़े कई राज खोले। साथ ही, इन दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में भी खुलकर बताया। के.एल. राहुल ने बताया कि वह बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस मलाइका अरोरा पर जान छिड़कते हैं। हालांकि के.एल. राहुल ने शो पर इस बात का भी खुलासा किया कि मलाइका अब उनकी क्रश नहीं रही हैं। तभी करण जौहर ने कह दिया कि 'क्योंकि वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं इसलिए?'

बस करण के इतना कहने पर अब हमारा शक पूरा यकीन में बदल चुका है कि मलाइका और अर्जुन का इश्‍क परवान पर चढ़ चुका है, इसलिए दोनों अक्‍सर हाथों में हाथ डाले एक साथ दिखाई देते हैं। दोनों सितारे भले ही अपने रिश्‍ते को लेकर कुछ न बोलें, लेकिन तस्‍वीरें सब कुछ बयां कर दे रही हैं।

समय समय पर जो तस्‍वीरें सामने आती हैं उनसे साफ है कि 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से मलाइका इश्‍क फरमा रही हैं और अर्जुन भी उन पर पूरी तरह फ‍िदा हैं। संजय कपूर के घर पर आयोजित न्‍यू ईयर पार्टी में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। दोनों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई जिसमें अर्जुन ने मलाइका का हाथ थाम रखा है। फैंस को इंतजार है कि कब अर्जुन उनका हाथ हमेशा के लिए थामेंगे।