Independence Day: नौसेना अधिकारियों संग कार्तिक आर्यन ने की खूब मस्ती, लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

आज 15 अगस्त को देश ने आजादी के 75 साल पूरे किए। आज देश का हर एक नागरिक मातृभूमि के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर रहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों के साथ समय बिताया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में कार्तिक को एक नौसैनिक जहाज पर कई एक्टिविटी में भाग लेते हुए देखा गया।

कार्तिक आर्यन ने नौसेना अधिकारियों के साथ रस्साकशी का खेल खेला साथ ही वह एक वीडियो में रोटी बनाने की मशीन से प्रभावित होते हुए दिख रहे हैं। जबकि एक अन्य वीडियो में वह अधिकारियों के साथ 'भारत माता की जय' के नारे लगाते भी दिखे। कार्तिक आर्यन ने भारतीय नौसैनिकों का एंटरटेनमेंट भी किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कुछ कलाकारों के साथ भागड़ा करते हुए और अधिकारियों के साथ गेम खेलते हुए देखा गया।

कार्तिक आर्यन ने इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते लिखा, 'जय जवान!! एक दिन नौसेना के जांबाज़ जवानों के साथ।'