ऐसा क्या हुआ जो सनी लियोनी ने पोस्ट किया दिल को छू लेने वाला मेसेज, कहा -'आज की रात मेरा दिल हजार बार टूटा...'

सनी लियोनी अपनी अप कमिंग फिल्म ‘करणजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं। दरअसल, यह सनी लियोनी की आटोबायोग्राफी मूवी है, जिसमें सनी अपना किरदार खुद निभा रही हैं। सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर है। यह फिल्म मई के महीने में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसके चलते सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से एक दिल को छू लेने वाला मेसेज शेयर किया है। दरअसल, अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी लियोनी काफी सीरियस हो गई थीं। अपनी पहचान करणजीत कौर से सनी होने को लेकर सनी ने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखी। सनी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं- 'आज की रात मेरा दिल हजार बार टूटा। शायद आज की रात बहाए गए हजारों आंसू एक बार फिर तड़पना, याद करना और खेद जताना चाहते हैं। एक बार फिर मैं खुद को अपने करीब रखना चाहती हूं। वो दिन वापस नहीं आएंगे, लेकिन दिल में हमेशा रहेंगे। मैंने जो रास्ता चुना उसके लिए #करणजीतकौर दोषी है'।

सनी बॉलीवुड में आने से पहले एक पोर्न स्टार थीं। जब सनी की मां को उनके इस काम के बारे में पता लगा था तो वो बहुत दुखी हुई थीं। सनी अपनी मां की मौत का जिम्मेदार खुद को मानती हैं। सनी ने अपनी डॉक्युमेंट्री में मां का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, 'मैंने मां को अपनी आंखों के सामने मरते देखा है। मैंने उन्हें मॉर्फिन का आखिरी डोज दिया था और वे सोने चली गईं। कभी-कभी मैं सोचती हूं कि मेरे आखिरी डोज ने उनकी जान ले ली। मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैंने उन्हें मारा है। लेकिन वे दवाई देने के तुरंत बाद मर गई थीं।'

बता दें, सनी लियोनी जल्द ही एक साउथ इंडियन फिल्म 'वीरमहादेवी' में भी नजर आने वाली हैं। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया गया था। फिल्म के इस पोस्टर को फैंस ने बेहतरीन बताया था। पोस्टर में सनी घोड़े पर बैठी वीरांगना दिख रही हैं। सनी इस फिल्म से मलयालम इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।