कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में खुश दिखे करण जौहर और रानी मुखर्जी, वीडियो देखने के बाद आपको भी लगेगा झटका

कपूर खानदान की एक पीढ़ी का आज यानी सोमवार को अंत हो गया। बॉलीवुड के शोमैन, लीजेंड एक्टर और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह 5 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से 87 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष्णा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर सुनने के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलिवुड के कई सितारे कपूर हाउस पहुंचे। इस दुख के मौके पर लोगों ने शोक व्यक्त किया। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी तस्वीरे और वीडियो वायरल हुए जिन्हें देखने के बाद आपको झटका लगने वाला है।

निधन की खबर सुनने के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलिवुड के कई सितारे कपूर हाउस पहुंचे। इस दुख के मौके पर लोगों ने शोक व्यक्त किया। इसी बीच कृष्णा के अंतिम संस्कार में पहुंचे डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर और ऐक्ट्रेस रानी मुखर्जी का एक विडियो वायरल हो गया है, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस विडियो में करण जौहर, रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट और कुछ अन्य लोग नजर आ रहे हैं। यह विडियो कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार के समय का है। इसमें करण जौहर के दाहिनी ओर खड़ी रानी मुखर्जी अपने सामने खड़े शख्स से बात कर रही हैं। इस दौरान करण जौहर और रानी मुखर्जी हंसते हुए दिख रहे हैं। विडियो पर कॉमेंट करते हुए लोग इन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, विडियो में इनके साथ खड़ी आलिया भट्ट गंभीर नजर आ रही हैं। यहां देखें रानी मुखर्जी और करण जौहर का विडियो...

इससे पहले कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अनिल कपूर और करीना कपूर की कुछ ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे थे। इनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने इन्हें जमकर ट्रोल किया।