सनी लियोनी के बाद केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कंगना रनौत ने बढ़ाए हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रांस्फर किए इतने लाख रूपये

केरल 100 साल की सबसे भयानक बाढ़ की तबाही से इस वक्त जूझ रहा है। 370 से ज़्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 8 लाख से ज़्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। भीषण तबाही से केरल को बचाने के लिए कई लोग मदद के हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने जहां अपने फैंस से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है तो कई सितारे खुद इस मदद के लिए आगे आकर पैसे डोनेट कर रहे हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने केरल के लोगों के लिए 1,200 किलो अनाज दान किया है। इसमें दाल Daal और चावल Rice शामिल है। बता दे, इससे पहले सनी लियान ने 5 करोड़ रुपये डोनेट Donate भी किए हैं। अब कंगना ने भी केरल के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। कंगना ने केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान के तौर पर ऑनलाइल दस लाख रुपये ट्रांस्फर किए हैं। उन्होंने अपने पिता से सलाह लेने के बाद केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद इस तरीके से करने का निर्णय लिया।

बता दे, पिछले कुछ समय से कंगना रनौत अपने काम के दबाव के चलते केरल के बाढ़ी पीड़ितों की मदद के लिए समय नहीं निकाल पा रहीं थीं। ऐसे में उन्होंने अपने पिता से इस कहा कि वो केरल के लोगों की मदद के लिए कुछ दान देना चाहती हैं। ऐसे में पिता की सलाह के बाद उन्होंन तत्काल 10 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रांस्फर कर दिए। कंगना ने इस मौके पर कहा कि मैं देश के सभी लोगों से अपील करना चाहती हूं कि आप जिस भी तरह से केरल के लोगों की मदद कर सकते हैं आपको करना चाहिए। केरल के लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

कंगना ने फिल्म 'मणिकर्णिका' के लिए ढेर सारी मेहनत की है और शारीरिक श्रम जो फिल्म में लग रहा है उसे करने में उनका सबसे ज्यादा वक्त लग रहा है।कंगना आगे कहती हैं कि इस फिल्म के लिए सुबह 8:00 बजे से लेकर देर रात तक की शिफ्ट उन्होंने की है। यह फिल्म उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जिसकी वजह से कई बार वह ब्रेकडाउन भी हुई है। लंबी शिफ्ट की वजह से थकान से गुजरी है। लेकिन अब अपनी टीम की मदद से काम कर रही हूं। और एक काम एक बार में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस के साथ कर रही है।