SHOCKING : प्रियंका-निक की सगाई को लेकर कंगना राणावत ने कही इतनी बड़ी बात...

प्रियंका और निक जोनस इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि, ये दोनों अक्टूबर-नवंबर में शादी करेंगे। लेकिन इसके बाद फिर खबर आई कि प्रियंका निक से सितंबर में ही शादी कर लेंगी। प्रियंका और निक की सगाई को लेकर रोज़ नई बाते सामने आ रही है। दरअसल, वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2018 का हिस्सा बनी कंगना राणावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'प्रियंका-निक की सगाई हो गई है। मैंने सगाई की खबर सुनते ही प्रियंका को फोन किया था। इसके बाद मैंने उनको बधाई भी दी। मैंने जब उनसे बात की तब वो काफी एक्साइटेड और खुश लग रही थीं।’

कंगना ने अपनी बात कहते हुए आगे कहा, ‘उनकी शादी से मैं बहुत खुश हूं और उनकी शादी को सेलिब्रेट करना चाहूंगी। प्रियंका दुनिया की सारी ख़ुशी डिजर्व करती है और वो बहुत खूबसूरत इंसान हैं। मुझे बहुत ख़ुशी होती हैं जब किसी की शादी या सगाई होती है।’ कंगना में इस बात का भी खुलासा किया कि, प्रियंका से शादी की डेट को लेकर बात नहीं हुई हैं।’ कंगना के उस बयान से ये खबर पक्की हो गई है कि प्रियंका की सगाई हो गई हैं।’

दरअसल, कहा जा रहा हैं, आगामी 16 सितंबर को प्रियंका निक से शादी कर लेगी। 16 सितंबर को निक 26 साल के हो जाएंगे। बता दें, प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को अलविदा कह दिया हैं। खबर के मुताबिक, इस फिल्म में अब प्रियंका के जगह कैटरिना कैफ नजर आएंगी।