पठान का नाम बदलेगा, नहीं रहेगी भगवा बिकिनी और फिल्म रिलीज आगे बढ़ेगी, KRK के दावे को मेकर्स ने बताया अफवाह

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान को लेकर कमाल आर खान यानी KRK ने अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि पठान को लेकर चल रही विवाद के चलते इसकी रिलीज पोस्टपोन हो सकती है। साथ ही फिल्म का नाम बदला जाएगा और भगवा बिकिनी भी हटाई जाएगी। केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर बेहद सुर्खियों में है हालांकि, फिल्म मेकर्स ने इस बात को महज अफवाह करार दिया है।

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका की 'भगवा बिकिनी' को लेकर देश में काफी विवाद हुए। फिल्म के लिए लगातार सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चल रहा है।

ट्विटर हैंडल पर केआरके ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'यह कंफर्म है पठान का टाइटल अब चेंज हो रहा है। गाने में भगवा बिकिनी भी नहीं होगी। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है। फिल्म की नई रिलीज डेट आज या कल में आ जाएगी।'

2 जनवरी को किए ट्वीट में केआरके के लिखा- ‘ आज पठान का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ। यह इस बात का सबूत है कि कुछ दिन पहले जो कुछ भी मैंने कहा था वो सच है। शाहरुख ने फिल्म का टाइटल बदलने का फैसला किया है। मैंने फिल्म अनाउंसमेंट के दिन की कहा था कि टाइटल गलत है, लेकिन शाहरुख ने मेरी बात नहीं मानी। आखिर वो अब मेरी बात मानने पर मजबूर हो गए।’

केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अगर रिलीज डेट नहीं पोस्टपोन हुई तो आप रिव्यू देना बंद कर देना प्लीज।'

दूसरे यूजर ने लिखा- ‘ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।’

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'पठान का नाम यही रहेगा, नहीं बदलेगा।’