ऑफ शॉल्डर पिंक जम्प सूट में जैकलीन फर्नांडीस ने दिखाया क्रिसमस लुक, दिए कमाल के पोज

जैकलीन ​फर्नांडीस ने हाल ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने क्रिसमस लुक की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जैकलीन ​फर्नांडीस ने ऑफ शॉल्डर पिंक जम्प सूट में अपने फोटोज शेयर किए हैं। इस शाइनी आउटफिट के साथ जैकलीन ने ग्लिटरी ब्लैक हील्स कैरी की हैं, जो उनके लुक को और बढ़ा रही हैं। जैकलीन को अपना यह क्रिसमस लुक काफी पसंद आया और उन्होंने इस आउटफिट में कई तरह के पोज दिए हैं।

जैकलीन ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है 'क्रिसमस सर्कस'। उनकी फिल्म 'सर्कस' क्रिसमस के मौके पर आ रही है। बता दे, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) क्रिसमस से पहले 23 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में उनका डबल रोल है। जैकलीन फर्नांडीस स्टारर 'सर्कस' पुरानी क्लासिक फिल्म 'अंगूर' का हिन्दी रीमेक है।