‘सिम्बा’ ने मनाया जश्न, दीपिका बनी विशेष मेहमान, दिया आशीर्वाद, फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण से करण जौहर, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। यह फोटो ‘सिम्बा’ की सफलता के बाद मनाए गए जश्न की है जब दीपिका पादुकोण सिंह इस पार्टी में बतौर विशेष मेहमान के पहुंची।

गौरतलब है कि सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड के आंकडे को पार कर लिया है। यह रोहित शेट्टी की लगातार 8वीं और रणवीर सिंह की लगातार 4थी ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस कामयाबी का जश्न बीती रात सिम्बा टीम ने मनाया। पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सारा अली खान के साथ फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी पहुंचे।

सिम्बा की सक्सेस पार्टी में रणवीर सिंह ने अमिताभ बच्चन के ‘चुम्मा-चुम्मा दे दे... पर डांस किया। इसके अतिरिक्त टीम सिम्बा ने सैराट फिल्म के झिंगाट गाने पर जमकर मस्ती की। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण स्पेशल गेस्ट बनकर आईं। करण जौहर, रोहति शेट्टी और रणवीर सिंह ने दीपिका से आशीर्वाद लिया। पार्टी के मस्ती भरे क्षणों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कमाई के मामले में सिम्बा ने रणवीर और रोहित शेट्टी की पुरानी मूवी के कई रिकॉर्ड तोड डाले हैं।