IIFA 2022: कृति सेनन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, Actress के फैशन सेंस ने किया सभी को इंप्रेस, देखें वीडियो

IIFA अवार्ड्स 2022 का समापन अबू धाबी के यस आईलैंड पर हो गया। 2 जून से शुरू हुए इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखा गया। सेलेब्स ने ना केवल अपने लुक्स से फैंस को चकित किया, बल्कि मंच पर अपनी परफॉर्मेंस से भी दंग किया। इस साल का बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड कृति सेनन को मिला है। कृति बॉलीवुड की उन शाइनिंग स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। कृति सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि अपने फैशन सेंस से भी हर को इंप्रेस कर रही हैं।

आईफा अवॉर्ड में यूं तो सभी स्टार्स शानदार लुक में पहुंचे। लेकिन कृति ने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी के दिलों को जीत लिया। कृति ने आईफा 2022 में भी अपने स्टनिंग लुक से महफिल लूट ली। अवॉर्ड सेरेमनी में कृति का गॉर्जियस लुक देखकर फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक्ट्रेस के ड्रीमी लुक को अवॉर्ड सेरेमनी में जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृति स्ट्रैप्लेस गोल्डन थाई हाई स्लिट गाउन में डीवा लग रही हैं। एक्ट्रेस की ड्रेस की लॉन्ग ट्रेल पर फेदर का डिजाइन उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

कृति ने अपनी गोल्डन स्टैप्लेस ड्रेस के साथ अपने बालों को मिडिल पार्टेड लुक देकर स्लीक हेयर बन बनया है। न्यूड लिपस्टिक और बोल्ड आई मेकअप में कृति का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है।

फैंस एक्ट्रेस के लुक पर फिदा हो रहे हैं और उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में She is so prettyyyy 😍🔥❤️, Gorgeous 😍😍😍, Woww😍😍❤️😍😍😍😍😍😍 लिखकर कृति की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।