क्या वाकई में प्रेग्नेंट हैं प्रियंका चोपड़ा?

कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने भले ही गुरुवार को अपने फैशनेबल आउटफिट से फैंस को इंप्रेस किया लेकिन प्रियंका चोपड़ा की इस खूबसूरत एंट्री ने सोशल मीडिया पर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। कान्स में रेड कारपेट पर प्रियंका रेड कारपेट पर शिमरी ब्लैक और मैरून कलर के थाई हाई-स्लिट गाउन में दिखीं। उसमें प्रियंका की बैली फैट दिखाई दे रही थी। उनके इस लुक के बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर फिर से कयास लगने शुरू हो गए। प्रियंका की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है प्रियंका प्रेग्नेंट है। वहीं दूसरे शख्स ने सवाल पूछते हुए लिखा कि क्या प्रियंका प्रेग्नेंट हैं? हालांकि, हॉलीवुड एक्ट्रेस का कमेंट इन अफवाहों को मजबूत बनाता दिख रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर अमेरिकन एक्ट्रेस ओक्टाविया स्पेंसर ने लिखा- Stunning Mamacita। इंग्लिश में इसका मतलब होता है 'hot momma'। उनका कमेंट प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरों को स्ट्रॉन्ग कर रहा है। बता दें कि ओक्टाविया स्पेंसर को फिल्म A Kid Like Jake के प्रमोशनल इवेंट में प्रियंका के साथ स्पॉट किया गया था। प्रियंका और ओक्टाविया दोनों अच्छी दोस्त हैं।

वैसे प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर लगाए जा रहे कयास नए नहीं हैं। इससे पहले भी कई बार प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरें आई थीं। तब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों को गलत बताया था। प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरें सही हैं या गलत ये उनकी तरफ से रिएक्शन आने के बाद ही पता चलेगा? बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बच्चों से बेहद लगाव है। निक जोनस का इंस्टाग्राम बच्चों के साथ की फोटोज से भरा हुआ है।