#MeToo पर हंसते हुए बोलीं हेमा मालिनी - मुझे कुछ भी शॉकिंग नहीं लगता

इन दिनों #MeToo अभियान के तहत देश भर की महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना पर खुलकर बातें कर रही हैं। वही इस बारे में जब हेमा मालिनी Hema Malini से पूछा गया तो उन्होंने कहा उन्हें कुछ भी शॉकिंग नहीं लगता है। जवाब देने के बाद हंसते हुए वह तेजी से आगे निकल गईं। हालाकि उनके इस जवाब के बाद वह उपस्थित सभी पत्रकार चौक गए। बता दे, हाल ही में मुंबई में आयोजित अभिनेता संजय खान की ऑटोबायॉग्रफी के लॉन्च में पहुंचीं हेमा मालिनी से जब #MeToo अभियान से जुड़ा सवाल किया गया। वही उपस्थित पत्रकारों ने जब हेमा से पूछा कि #MeToo अभियान के तहत देश भर की महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना पर खुलकर बातें कर रही हैं। आपने भी हमेशा महिलाओं के उत्थान पर बात की है। क्या कहेंगी #MeToo अभियान के बारे में?

हेमाजी ने जवाब में कहा, 'महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए, उन्हें किसी और पर डिपेंड होने की जरूरत नहीं है। महिलाओं को समझना होगा कि वह कौन हैं और खुद को अपने आस-पास के नकरात्मक चीजों से प्रॉटेक्ट भी करना होगा। कोई और आपकी मदद नहीं कर सकता है।'

- #MeToo अभियान के जरिए बहुत सी शॉकिंग घटनाएं सामने आई हैं। आपको क्या लगता है?
हेमा मालिनी ने जवाब दिया, 'मुझे कुछ नहीं लगता है।' यह जवाब देते हुए हेमा मालिनी मुस्कुरा रही थीं और जैसे अपनी बात कहते ही वह हंस पड़ीं। शायद उन्हें डर था कि उनसे कोई और मुद्दे वाला सवाल न पूछ लिया जाए, इसलिए वह हंसते हुए तेजी से आगे बढ़ गईं।

इस मौके पर पत्रकारों को उम्मीद थी महिलाओं के उत्थान को लेकर चिंता में रहने वाली हेमा मालिनी #MeToo अभियान पर महिलाओं का हौंसला बढ़ाने के लिए कोई संदेश देगीं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

#MeToo अभियान के तहत यौन शोषण के मामले में बॉलिवुड से अब तक नाना पाटेकर, अलोक नाथ, सुभाष कपूर, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, भूषण कुमार, रजत कपूर, सुभाष घई, साजिद खान, विकास बहल, मुकेश छाबड़ा, पियूष मिश्रा, शक्ति कपूर, शाम कौशल, चेतन भगत, विनोद दुआ, अनु मलिक, रोहित रॉय, विकी सिदाना, रघु दीक्षित, वरुण ग्रोवर, विवेक अग्निहोत्री, गौरांग दोशी, सुहैल सेठ सहित तमाम और लोगों का नाम सामने आया है।