पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कोजी हुई बिपाशा बसु, लिप लॉक करते तस्वीर हुई वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु की दो तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन दोनों तस्वीरों में बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कोजी होती दिखाई दे रही हैं। वायरल हो रही एक तस्वीर में आप देख सकते है कि करण और बिपाशा लिप लॉक करते दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तस्वरी में करण बिपाशा को किस कर रहे हैं और एक्ट्रेस सेल्फी लेती नजर आ रही है। फैंस इस कपल के इन प्राइवेट लम्हों पर खूब एन्जॉय कर रहे है और रिएक्शन भी दे रहे है। हालाकि, कुछ लोग एक्ट्रेस की तस्वीर देखने के बाद उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

करण और बिपाशा (Karan And Bipasha) ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था। साथ काम करते हुए दोनों का नाम जुड़ने लगा। बताया जाता है कि शुरुआत में फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों के अफेयर की स्ट्रेटजी बनाई गई थी लेकिन इसके बाद भी दोनों एक- दूसरे को डेट करते रहे और साथ समय बिताते रहे। इतना ही नहीं, करण के बर्थडे के मौके पर बिपाशा ने गोवा का सरप्राइज ट्रिप प्लान किया। करण और बिपाशा के अफेयर की चर्चा थी लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। इसके बाद दोनों ने अपनी शादी की तारीख की जानकारी फैंस को दी।

आपको बता दे, करण सिंह ग्रोवर तीन शादियां कर चुके है। पहली शादी 2 दिसंबर 2008 को एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और दोनों 10 महीने बात अलग हो गए। इसके बाद करण ने एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के सा 9 अप्रैल 2012 को शादी की, लेकिन पहली शादी की तरह यह भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और दोनों साल 2014 में अलग हो गए। इसके बड़ा करण का दिल एक्ट्रेस बिपाशा बसु के लिए धड़का और दोनों ने साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली।