बेबी बंप के साथ मुंबई लौटी आलिया भट्ट, रणबीर को देख लगाई दौड़; वीडियो वायरल

हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग यूके में पूरी करने के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मुंबई लौट आई हैं। आलिया जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो उनकी एक झलक कैमरे में कैद करने और बधाई देने के लिए पैपराजी की भीड़ उमड़ पड़ी। आलिया इस दौरान बेहद आराम दायक कपड़ों में नजर आईं। वह व्हाइट शर्ट के साथ मैचिंग जैकेट और ढीली ढाली ब्लैक पैंट में नजर आईं। इस दौरान आलिया अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आई। बता दे, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने शादी के दो महीने के बाद ही फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को साझा किया था। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हैं।

एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर को देखकर आलिया भट्ट सरप्राइज्ड हो गईं और अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाईं। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की तस्वीरें और वीडियोज अब खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि आलिया काफी खुश नजर आ रही है। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी की बधाई को स्वीकार करते हुए शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोगों की निगाहें उनके बेबी बंप पर जा टिकी।

रणबीर कपूर ने दिया बड़ा सरप्राइज


पापा बनने जा रहे रणबीर कपूर ने आलिया को एयरपोर्ट पर पहुंचकर एक बड़ा सरप्राइज दिया। आलिया भी इस बात से अंजान थीं। लेकिन जैसे ही पैपराजी ने बताया कि आरके यानी रणबीर कपूर भी उनका गाड़ी में वेट कर रहे हैं, ये सुनते ही वह रुकी नहीं और दौड़ लगा दी। एक्ट्रेस ने जैसे ही रणबीर को देख तो BABY कहकर उन्हें कसकर गले से लगा लिया। इस दौरान दोनों के चेहरे की ग्लो बता रहा था कि वह एक-दूसरे को देखकर कितना खुश हैं।

आपको बता दे, आलिया भट्ट ने 27 जून को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो सोनोग्राफी करवाती नजर आ रही थीं और इसमें उनके साथ कैप लगाए कोई बैठा हुआ था। फैन्स ने ये अंदाजा लगाने में देर नहीं लगाई कि आलिया के बगल में रणबीर बैठे हैं। आलिया और रणबीर 9 सितम्बर को 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले है।