अर्जुन के बाद अब भड़की मलाइका अरोड़ा, प्रेग्नेंसी की खबर को बताया फर्जी, बोली - 'Disgusting'

मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की झूठीखबरें आईं तो अर्जुन कपूर का पारा हाई हो गया। अर्जुन ने बुधवार को फेक न्यूज फैलाने वालों को जमकर लताड़ा। साथ ही अब मलाइका का भी न्यूज साइटपर गुस्सा फूटा है। मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर को घृणास्पद करार दिया है। म​लाइका ने इस फेक न्यूज पर न्यूज साइट और रिपोर्टर को लताड़ा है। मलाइका ने रिपोर्टर की खबर का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

मलाइका ने लिखा है कि यह सबसे निम्नस्तर का काम है, जो तुम कर सकती थी। आपने बड़ी आसानी से संवेदनहीन होते हुए यह लिख दिया। यह अनैतिक है, कचरा है। इस तरह के फेक गॉसिप आर्टिकल्स मीडिया में फैलते हैं और फिर सच बन जाते हैं। यह सही नहीं है। हमारी निजी जिंदगी से खेलने की कोशिश मत करना।

उधर, अर्जुन ने इंस्टा स्टोरी पर cryptic पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिर से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मा पर बात की है। पोस्टमें अर्जुन कपूर ने लिखा- हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब मिलता है। आप अपनी पूरी जिंदगी लोगों से पंगा नहींले सकते हो। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हो। जैसा जाएगा वैसा ही आएगा। ऐसे ही चीजें चलती हैं। जल्दी या देर से ही सही, ब्रह्मांड आपको आपके कर्मों का फल देगा, जिसके आप हकदार हो।

बता दें कि पिंकविला में यह खबर छपी थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के घर खुशखबरी आने वाली है। साथ ही यह कपल अक्टूबर में लंदन गया था, जहां मलाइका ने प्रेग्नेंसी की खबर अपने करीबी लोगों से शेयर की थी।