24 वर्ष बाद रीक्रिएट हुआ ‘इक लडकी को देखा. . . .’, उत्साहित नजर आते अनिल कपूर

पिछले 11 साल से सक्रिय अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ विधु विनोद चोपडा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित और शैली चोपडा धर निर्देशित फिल्म ‘एक लडकी को देखा तो ऐसा लगा (Ek Ladki ko dekha toh aisa laga)’ में नजर आएंगी। पिता-पुत्री के बेहद नाजुक रिश्ते पर बनी इस फिल्म का कथानक बहुत बोल्ड है। यह एक युवती के समलैंगिक रिश्तों पर बनी फिल्म है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है दर्शक इसके कथानक को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में विधु विनोद चोपडा और अनिल कपूर मनीषा कोइराल की फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ के गीत ‘इक लडकी को देखा तो ऐसा लगा जैसे सुबह की धूप. . .’ को 24 साल बाद रीक्रिएट किया जा रहा है। अनिल कपूर एक बार फिर से 24 साल बाद मौजूदा फिल्म में उसी गीत को रीक्रिएट जाने से बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस गीत को फिल्म के निर्माता अनिल कपूर के साथ मंगलवार 8 जनवरी को लांच करेंगे। फिल्म 1 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है।

गौरतलब है कि गत वर्ष अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘फन्ने खाँ’ में शम्मी कपूर अभिनीत फिल्म ‘प्रिंस’ के गीत ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए ओ जाने तमन्ना किधर जा रही हो’ को रीक्रिएट किया गया था। मूल रूप से यह गीत डांसिंग सेंसेशन शम्मी कपूर पर फिल्माया गया था।