फैशन शो के दौरान बिगड़ा खुशी कपूर का मेकअप, बहन जाह्नवी ने इस तरह करी मदद, देखे वीडियो

फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर Jhanvi Kapoor और उनकी बहन खुशी कपूर Khushi Kapoor का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और दोनों काफी खुश भी दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो शुक्रवार की रात डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो के दौरान का है, जहां शो के दौरान खुशी का मेकअप बिगड़ जाता है। खुशी के मेकअप बिगड़ने के बाद जाह्नवी उनका मेकअप ठीक करती हैं। गौरतलब है कि दोनों बहनों की बॉन्डिंग अक्सर इनके वायरल वीडियो में दिखती है।

अपने मेक अप का खास ख्याल रखती हैं जाह्नवी कपूर

बता दें, जाह्नवी कपूर अब एक कॉस्मेटिक ब्रांड की अम्बेसडर बन गई हैं। जाह्नवी को सजना सवरना तो बेहद पसंद है लेकिन क्योंकि अब यह उनके काम का हिस्सा बन गया है तो वो अपने मेक अप का खास ख्याल रखती हैं। बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेस से अलग जाह्नवी कपूर, अपना मेकअप खुद से करना पसंद करती है और उन्होंने मेकअप करना अपनी मां श्रीदेवी से सीखा।

हाल ही में जाह्नवी ने बताया था, 'ज्यादातर इवेंट्स के लिए में खुद अपना मेक अप करती हूं। जैसे कि सोनम दीदी की वैडिंग के लिए और प्राइवेट इवेंट्स के लिए मैं खुद ही अपना मेक उप करना पसंद करती हूं, क्योंकि बचपन से मैंने मां को देखा है, खुद अपना मेक अप करते हुए, उन्हें भी बहुत मजा आता था।' जाह्नवी का मानना है कि जिस तरीके से आप अपने चेहरे को जानते है, कोई और नही जान सकता। इसलिए वह अपना मेक अप करने में बहुत कम्फर्टेबल हैं।