खुलासा : ब्वॉयफ्रेंड निक नहीं बल्कि इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'

बॉलीवुड गलियारों में खबर थी कि दो साल बॉलीवुड से दूर रहने वाली प्रियंका एक बार फिर सलमान खान की फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है । लेकिन प्रियंका ने सलमान को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, प्रियंका भारत आईं और डायरेक्टर अली अब्बास जफर से कहा कि उन्हें निक को समय देना है और फिल्म में काम करने से मना कर दिया। जी हां, प्रियंका ने 'भारत' छोड़ दी है। इस बात की जानकारी अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट करके दी।

अली अब्बास जफर ने लिखा, 'जी हां, प्रियंका अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं। इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। उन्होंने हमें बताया कि वो निक को समय देना चाहती हैं और हम उनके लिए बहुत खुश हैं। भारत की टीम की ओर से प्रियंका को बहुत सारा प्यार और बधाई।' वहीं न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने निक की वजह से फिल्म नहीं छोड़ी। बल्कि उनके हाथ कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

शायद निक का नाम लेकर वो बचना चाह रही हों। वहीं कुछ और न्यूज साइट उनकी शादी की अटकलों को कंफर्म भी कर रही हैं। बता दें कि 'भारत' की शूटिंग अगस्त में शुरू होने जा रही थी लेकिन अब सलमान को नई हीरोइन की तलाश है। प्रियंका और सलमान खान ने साल 2004 में फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था। इसके बाद साल 2007 में 'सलाम-ए-इश्क' में नजर आए थे।