VIRAL PICS दिशा के साथ छुट्टियांं मना रहे टाइगर, देखे तस्वीरे

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया, हालांकि दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हाल है। ये दोनों स्टार्स न्यू ईयर वेकेशन के लिए श्रीलंका गए हुए थे।

टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इनकी तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। इस तस्वीर में वह व्हाइट शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं। इस शर्टलेस तस्वीर में उनकी टोन्ड बॉडी देखकर कोई भी अपना दिल दे बैठे। वहीं दिशा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक ब्रिज पर भागती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ही स्टार्स ने साथ में कोई तस्वीर शेयर नहीं की।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उन तस्वीरों में टाइगर और दिशा एयरपोर्ट पर थे और टाइगर, दिशा की गोद में बैठे हुए थे।

बता दें कि दोनों के साथ-साथ रणवीर सिंह भी उनके साथ थे। इलेक्ट्रिक शटल पर रणवीर के लिए जगह बनाने के लिए टाइगर, दिशा की गोद में बैठ गए।