इंडिया से इटली पहुंची 'मस्‍तानी' की फेवरेट कॉफ़ी...

बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) शादी के बधंन में बंध ( Ranveer Deepika Marriage ) चुके हैं। इस जोड़ी ने एक नहीं बल्कि दो-दो रिवाजों से शादी की है। कोंकणी रिवाज से जहां शादी बुधवार यानि 14 तारीख को सम्पन्न हुई वही सिंधी रीति-रिवाज से यह शादी अगले दिन यानि 15 को हुई। इसके बाद गुरुवार की शाम को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की। दीपिका और रणवीर ने दोनों शादियों में बॉलीवुड के सबसे फेवरेट डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी के आउटफिट्स पहनें। जूलरी से लेकर लहंगे, साड़ी, कुर्ता और शेरवानी तक, सभी कुछ सब्यासाची का डिज़ाइन किया हुआ था। करोड़ों के खर्चे में हो रही इस सुपरस्‍टार जोड़ी की शादी में सबकुछ काफी स्‍पेशल है। भले ही यह शादी इटली में हो रही है, लेकिन इस शादी में शरीक हुए महमानों को दिया गया वेलकम ड्रिंक सीधे इंडिया से इटली पहुंचा है।

जी हां, दरअसल इस शादी में शरीक हुए महमानों को वेलकम ड्र‍िंक के तौर पर साउथ इंडियन फिल्‍टर कॉफी परोसी गई है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इस शादी की यह नई डिटेल अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। मंगलानी के पोस्‍ट के अनुसार साउथ इंडियन फिल्‍टर कॉफी यहां महमानों को वेलकम ड्र‍िंक के तौर पर दिया गया है। दरअसल दीपिका पादुकोण को फिल्‍टर काफी कुछ ज्‍यादा ही पसंद है। इसीलिए दीपिका की शादी में इस बात का खास ख्‍याल रखा गया है कि उनकी यह फेवरेट काफी उनतक जरूर पहुंचे। यह काफी बेंगलुरू से इटली ले जायी गई है।

बता दें कि इटली में हो रही इस ग्रैंड वेडिंग के लिए लेक कोमो के किनारे बने इस विला को दोनों दिन अलग-अलग थीम के साथ सजाया गया। पहले दिन जहां कोंकणी शादी के लिए यह विला सफेद फूलों की थीम से सजा था, वहीं आज की पंजाबी-सिंधी शादी के लिए लाल रंग की थीम रखी गई थी।

मेहमानों के लिए बनी थी सिंधी करी

दीपवीर की शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज में संपन्न हुई। शादी के दौरान मेहमानों को कुछ ​पारंपरिक सिंधी डिश परोसी गईं। जिसमें दाल पकवान, साई भाजी, सिंधी करी का स्वाद मेहमानों को चखने को मिला। तो आइए जानते हैं इन ​पारंपरिक सिंधी पकवानों के बारे में।

दाल पकवान सिन्धी खाने की लोकप्रिय डिश हैं। चने की दाल से बनने वाली ये डिश पूरियों के साथ सर्व की जाती है। ​पारंपरिक डिश होने की वजह से वो इसे अपने तीज त्योहारों पर भी बनाते हैं।

साई भाजी भी एक सिंधी रेसिपी है। इसे बनाने के लिए पालक का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप कभी सिंधी परिवार के ​किसी समारोह में जाते हैं तो साई भाजी आपको खाने के मेन्यू में जरूर मिलेगी।

सिंंधी करी को हरी सब्जियों से बनाया जाता है। सिंधी लोग इस करी को सबसे आसान डिश बताते हैं जो बहुत कम समय में तैयार हो जाती है। सिंंधी पकवानों के साथ ही दीपवीर की शादी में मेहमानों को वेलकम ड्रिंक के तौर पर फिल्टर कॉफी भी ऑफर की गई थी।

यह जोड़ी, 'लेक कोमो' में एक बेहद निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद 21 और 28 नवम्बर को क्रमश: बेंगलुरू और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।