रणवीर संग कुछ यूं छुट्टियां बिता रही हैं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरों के बीच एक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दे, दीपिका और रणवीर साल 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों की दोस्ती संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला के दौरान ही हुई है और तभी से इनके लिंकअप की खबरें सामने आती रही है। फिलहाल तो दीपिका रणवीर की शादी की बात करें तो दोनों इटली की हसीन वादियों में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार इटली के लेक कोमो में दोनों 10 नवम्बर को शादी करेंगे। फिलहाल अभी इन दोनों ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

फिलहाल तो दोनों शादी से पहले सात समुंदर पार हाथों में हाथ थामे मस्ती कर रहे है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह दोनों कभी घुमते हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका वीडियो में रणवीर सिंह का हाथ पकड़ते हुए नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि यह दोनों शादी से पहले सीक्रेट हॉलीडे बना रहे हैं। खैर अब ये तो मालूम नहीं चल पा रहा है कि आखिर दीपिका और रणवीर किस जगह छुट्टियां बिताने गए है। इसमें दीपिका और रणवीर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

पहली नजर में तो रणवीर को पहचानना ही मुश्किल हो रहा है। वह इस वीडियो में शॉट्स पहने हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इन दोनों ने शादी के लिए इटली के लेक कोमो, लोम्बार्डी को चुना है। यह जगह इटली की फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं और यहां कई बॉलीवुड कपल्स अपनी शादी रचा चुका है। इस शादी में माना जा रहा है कि इन दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्ती ही शिरकत करेंगे।