ससुराल रवाना हुए रणवीर सिंह, चूड़े और मंगलसूत्र लुक में नजर आई दीपिका पादुकोण, देखे वीडियो

छह साल के रिलेशनशिप के बाद दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। लेक कोमो में शादी के बाद दीपिका और रणवीर बेंगलुरू में 21 नवंबर को और रणवीर मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी देंगे। बेंगलुरू के लीला पैलेस और मुम्बई के हयात होटल में रिसेप्शन होगा। 21 नवंबर की रिसेप्शन पार्टी के लिए दोनों बैंगलुरु के लिए रवाना हो चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर शादीशुदा जोड़ी मीडिया के कैमरों में कैद हुईं। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने ओफ व्हाइट सूट पहना, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहने दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ पोज देती दिखीं। बता दें, यह पहला मौका है जब शादी के बाद दीपिका अपने मायके जा रही हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर मैचिंग आउटफिट में देखें। रणवीर ने व्हाइट कुर्ता पायजामा के साथ कोटी पहन रखी थी।

बता दे, 40 मेहमानों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की और इसे बेहद प्राइवेट रखा गया। इटली के वापस लौटते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका-रणवीर को मैचिंग आउटफिट में देखा गया था।