शादी के बाद ऐसा क्या हुआ जो दीप‍िका पादुकोण ने काट दीं रणवीर सिंह की मूंछ, वीडियो वायरल

छह साल के रिलेशनशिप के बाद दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में दोनों स‍ितारे ने शादी की। ये शादी कोंकणी और स‍िंधी रीति र‍िवाज से अलग अलग हुई। शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था। फोटोज लीक न हों इसके लिए मेहमानों के मोबाइल कैमरे पर स्‍ट‍िकर लगाया गया था।

15 नवंबर को शादी की सभी रस्‍में पूरी होने के बाद रणवीर स‍िंह और दीप‍िका पादुकोण ने तस्‍वीरें शेयर की थीं जिसमें रणवीर की मूंछें नजर आ रही थीं। भारत लौटने और गृह प्रवेश के फोटोज में भी रणवीर मूंछों के साथ द‍िखाई द‍िए थे, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर जो ताजा वीडियो सामने आया है उसमें दीप‍िका पादुकोण रणवीर स‍िंह की मूंछों को कैंची से काटती नजर आ रही हैं। दीप‍िका और रणवीर का ये वीड‍ियो ताजा है इस बात की पुष्‍ट‍ि अभी नहीं हो पाई है।

इस वीडियो में दीप‍िका के हाथों में मेहंदी नजर नहीं आ रही है हालांकि फैंस को ये वीड‍ियो पसंद आ रहा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रणवीर-दीपिका की शादी (Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding) को लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई हैी। शादी की तस्वीरें या वीडियो लीक न हो, इसका स्टार्स ने खास ख्याल रखा गया था। अब दीपिका (Deepika Padukone) और रणवीर (Ranveer Singh) बेंगलुरू और मुम्बई में शादी की रिसेप्शन देंगे। लेक कोमो में शादी के बाद दीपिका बेंगलुरू में 21 नवंबर को और रणवीर मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी देंगे। बेंगलुरू के लीला पैलेस और मुम्बई के हयात होटल में रिसेप्शन होगा।