दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में शरीक हो सकते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

दीपिका पादुकोण Deepika Padukone और रणवीर सिंह Ranveer Singh इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। तकरीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी करने जा रहे हैं। कयासों को विराम देते हुए उन्होंने हाल ही में आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह दोनों 14 और 15 नवंबर को सात फेरे लेंगे। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। इटली में आयोजित होने जा रही इस शादी में दीपिका-रणवीर अपने परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों को इनवाइट करेंगे।

- जानकारी के मुताबिक उन्होंने नमस्ते इंग्लैंड स्टार अर्जुन कपूर को अपनी शादी में आमंत्रित किया है। हाल ही में अर्जुन की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड रिलीज हुई है जिसमें वह परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं।

- मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के किंग खान को भी इस शादी में इनवाइट किए जाने की खबरें हैं। शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जीरो की शूटिंग को लेकर बिजी हैं।

- इसके अलावा बॉलीवुड लाइफ ने अपनी एक एक रिपोर्ट में बताया कि बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी इस शादी में शरीक हो सकते हैं।

- गोलमाल सीरीज के निर्देशक रोहित शेट्टी के भी इस शादी में शामिल होने की खबरें हैं। मालूम हो कि रणवीर सिंह फिलहाल रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सिंबा की शूटिंग कर रहे हैं।