प्री-मैरिटल रिलेशनशिप का समर्थन करते है ये बॉलीवुड सितारे, जानिए कौन-कौन है इसमें शामिल

भारत एक ऐसा देश हैं जहां पर सेक्स करते सभी हैं लेकिन उस पर बात करना पसंद नहीं करते हैं। हांलाकि बदलते परिवेश में लोग इन पर बात करने लगे हैं और अपने विचार रखने लगे हैं। आज भी भारत में शारीरिक संबंधों को शादी के बाद ही किये जाने पर जोर दिया जाता हैं। जबकि कई लोग प्री-मैरिटल रिलेशन में रहना पसंद करते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी अपने एक इंटरव्यू के दौरान प्री-मैरिटल रिलेशन का समर्थन किया था। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्री-मैरिटल रिलेशन का समर्थन करते हैं।

* आयुष्मान खुराना

भूमि पेडनेकर की तरह उनके को-एक्टर आयुष्मान खुराना भी प्री-मैरिटल रिलेशन पर एक जैसी राय रखते हैं। इस मसले पर आयुष्मान कहते हैं कि मैं शादी से पहले सैक्स को सपोर्ट करता हूं। हमारे समाज में अब अरेंज्ड मैरेज को बढ़ावा देते हैं। शादी जिंदगी का बेहद अहम फैसला होता है। इसलिए पानी में कूदने से पहले उसे जांच लेना जरूरी है।

* रेखा

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रैस रेखा को चाहे आप पुराने दौर की हीरोइन मानते हो लेकिन शादी से पहले सैक्स को लेकर उनके ख्याल एकदम बोल्ड हैं। उनका मानना है कि शादी के पहले सैक्स नैचुरल है। लड़कियों को सुहागरात पर ही सैक्स करना चाहिए, ऐसी बातों को वह बकवास मानती हैं।

* दीपिका पादुकोण

शादी से पहले सैक्स करने पर बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका एकदम बिंदास राय रखती हैं। दीपिका जिंदगी को अपने शर्तों पर जीने में यकीन रखती हैं। उनका कहना है अगर कोई इंसान ऐसा करता है तो उसे गलत नजर से नहीं देखना चाहिए।

* रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपने बिंदास और बेबॉक एटिट्यूड के लिए मशहूर हैं। वह न केवल फिल्मी पर्दे पर बोल्ड रोल निभाते हैं बल्कि रियल लाइफ में भी बोल्ड स्टेटमैंट देते हैं। सैक्स पर रणवीर कहते हैं कि सैक्स बहुत खूबसूरत और नैचुरल प्रक्रिया है जिसे हर इंसान को महसूस करना चाहिए। वह सैक्स के बिना नहीं रह सकते।

* विद्या बालन

बेगम जान और सिल्क स्मिता जैसे बोल्ड करैक्टर निभा चुकी एक्ट्रैस विद्या बालन का मानना है कि विवाह से पहले स्त्री-पुरुष के संबंधों को लेकर हमारी सोच बड़ी गंदी है। इसे लेकर जब तक बदलाव नहीं होगा बहुत मुश्किल है। मर्दों को महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है।

* अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो अर्जुन कपूर की सैक्स को लेकर राय थोड़ी अलग है। लड़के-लड़की के बीच रिलेशन की जरुरत को बताते हुए उन्होंने कहा कि सैक्स प्यार से ज्यादा जरुरी है। सैक्स एक नेचुरल चीज है सिर्फ पुरुषों को ही नहीं बल्कि औरतों को भी इसकी उतनी ही जरूरत होती है।

* श्रद्धा कपूर

हसीना पाकर के रोल में छा चुकी श्रद्धा कपूर भी प्री- मेरिटल रिलेशन को गलत नही मानती है।कुछ समय पहले आई उनकी फिल्म ओके जानू में प्री-मैरिटल रिलेशन का मुद्दा दिखाया गया था।