मक्का में उमराह करने के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख, फिल्म पठान की सफलता के लिए की प्रार्थना

पठान फिल्म से शाहरुख खान लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। पठान को लेकर शाहरुख के फैंस में जबरदस्त बज है। फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे। पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। इस बीच शाहरुख खान फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मक्का में उमराह करने के बाद शाहरुख ने अब मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। किंग खान कल देर रात कटरा में माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथाटेका और प्रार्थना की।

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की। शाहरुख ने चेहरे पर मास्क लगाया था, ताकि लोगों की पहचान में न आएं।

बता दे, फिल्म से अब तक शाहरुख के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। शाहरुख के लंबे-घुंघराले बालऔर जबरदस्त फिटनेस देख फैंस उनके दीवाने हो चुके हैं।फैंस को अब सिर्फ फिल्म के इंतजार हैं।