पार्टियों की जान बन सकता है फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का नया गाना 'भरे बाजार', देखे वीडियो

परिणीती चोपड़ा Parineeti Chopra और अर्जुन कपूर Arjun Kapoor की आने वाली फिल्‍म 'नमस्‍ते इंग्‍लैंड Namaste England' का नया गाना 'भरे बाजार Bhare Bazaar ' रिलीज हो गया है। गाने में बादशाह के बोल आपको थिरकने पर मजबूर कर देने वाला है। गाने में आपको अर्जुन कपूर और परीणीति चोपड़ा की भी बढ़िया केमिस्ट्री दिख रही है। हालांकि गाने की शुरुआत में परिणीति चोपड़ा, अर्जुन से थोड़ी खफा नजर आ रही हैं। लेकिन गाने की धुन को सुन को वो भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाती हैं। इस गाने को कंपोज किया है ऋषि रिच और बादशाह Badshah ने जबकि इसे अपनी आवाज से संवारा है विशाल डडलानी ने। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है विशाल अमृतलाल शाह ने। गाना एक बढ़िया पार्टी नंबर हैं और इस सीजन सेलिब्रेशन के मौके पर पार्टियों की जान बन सकता है।

गाने में परिणीति और अर्जुन की लव-हेट केमिस्‍ट्री साफ नजर आ रही है। गाने का म्‍यूजिक काफी मजेदार है। इस गाने को लिखा है राकेश ने। आप भी देखें इस फिल्‍म का यह नया गाना।

बता दें कि 'नमस्‍ते इंग्‍लैंड' के जरिए परिणीती चोपड़ा और अर्जुन की जोड़ी पूरे 6 साल बाद पर्दे पर वापिस आ रही है। इन दोनों ने साल 2012 में फिल्‍म 'इश्‍कजादे' से बॉलीवुड में एंट्री की थी और दोनों की केमिस्‍ट्री ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था। 'नमस्‍ते इंग्‍लैंड' के अलावा यह जोड़ी जल्‍द ही फिल्‍म 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म 'नमस्ते लंदन' की सीक्वल हैं। ऐसे में इससे दर्शकों को काफी उम्मीदें है।