फिल्म ‘लवरात्रि’ की रिलीज़ से पहले आयुष शर्मा का धमाका, फिल्मफेयर के कवर पर डेब्यू कर किया सबको सरप्राइज

अभिनेता आयुष शर्मा Aayush Sharma जो रिश्ते में सलमान खान के जीजा हैं इन दिनों अपनी डेब्यू फ़िल्म ‘लवरात्रि Loveratri’ को लेकर चर्चा में है। यह फ़िल्म इसी साल दशहरे के मौके पर 5 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में आयुष शर्मा के साथ अभिनेत्री वरीना हुसैन हैं। वही फिल्म की रिलीज़ से पहले आयुष ने फिल्मफेयर Filmfare Magazine के कवर पर डेब्यू कर सबको सरप्राइज दिया है। फिल्मफेयर के सितंबर एडिशन September Edition के कवर पर इस बार आयुष शर्मा और वरीना हुसैन ने डेब्यू किया है। बता दें, फिल्मफेयर के कवर पर भी दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है और कवर पर दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है। आयुष शर्मा ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म फेयर के कवर की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स को सरप्राइज दिया है।

आपको बता दें, आयुष शर्मा ने की यह तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद भी की जा रही है। गौरतलब है कि आयुष और वरीना दोनों ही 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

बता दें, फिल्म में आयुष कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका निभा रहे हैं। अभिराज मीनावल के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म की कहानी नवरात्रि के नौ दिनों के उत्सव के दौरान शुरू हो जाती है जिसमें एक कॉलेज के लड़के को नवरात्रि में उसके शहर आई लड़की से प्यार हो जाता है और कहानी क्या मौड़ लेती है यह जानने के लिए आपको फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा। बता दें, इस फिल्‍म में आयुष और वरीना के साथ राम कपूर, अंशुमन झा, रॉनीत रॉय, प्राची शाह, प्रतीक गांधी, अरबाज खान, सोहेल खान भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।