एक्टर अर्जुन रामपाल की मां का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल Arjun Rampal की मां ग्वैन रामपाल का 67 की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। वो काफी समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी। कैंसर से लड़ाई में जीतने के महीनों बाद उनकी मौत हुई है। उनकी अंतिम यात्रा शाम को न्यू वर्ली से निकाली गई। अर्जुन रामपाल की मां के निधन पर इस शोक की घड़ी में उनका साथ देने के लिए गर्लफ्रेंड गैबरिला भी मौके पर मौजूद रहीं। इसी साल मई महीने में अर्जुन और मेहर ने अपने 20 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया था। इसके अलावा अर्जुन रामपाल के परिवार से उनकी बेटियां भी साथ में थी।

बता दें कि 4 साल पहले ग्वैन रामपाल ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी का शिकार हो गई थीं। लेकिन बीती जुलाई में अर्जुन रामपाल ने ट्विटर एकाउंट पर ट्विट कर अपनी मां के कैंसर की इस लड़ाई में जीत जाने की बात कही थी। लेकिन जिंदगी की ये जंग वो आज हार गईं और दिन में उनका निधन हो गया।

अर्जुन रामपाल की मां के अंत‍िम संस्कार में उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला भी नजर आईं

अर्जुन रामपाल की मां के अंत‍िम संस्कार में उनकी एक्स वाइफ मेहर जेस‍िया भी पहुंचीं

अर्जुन कपूर की मां के अंत‍िम संस्कार में डायरेक्टर अभ‍िषेक कपूर भी पहुंचे

अर्जुन रामपाल की दोस्त किम शर्मा भी नजर आईं। किम यहां अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ स्पॉट हुईं।