फैमिली फोटो में अर्जुन कपूर ने खेची चाचा अनिल कपूर की टांग, तो पलट कर मिला झक्कास जवाब

‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर अर्जुन कपूर Arjun Kapoor सोशल मीडिया पर अक्सर शैतानियां करते रहते हैं, कभी अपने दोस्तों के साथ और कभी अपने परिवारवालों के साथ। इस बार मौका था रक्षाबंधन का। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर परिवार संग राखी सेलिब्रेशन की तस्वीर Family Photo को साझा किया है इसमें मौजूद चाचा अनिल कपूर Anil Kapoor का मजाक उड़ाया । अनिल कपूर ने भी उनको तुरंत जवाब दिया।

अर्जुन ने रक्षाबंधन Raksha Bandhan पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में बोनी, संजय, अनिल, अर्जुन, उनकी बहनें, हर्षवर्धन, दादी, चाची और संजय कपूर का बेटा सभी नजर आ रहे हैं। तस्वीर फेस्टिव मूड की इस तस्वीर में अनिल कपूर कमरे के अंदर सनग्लासेज लगाए बैठे हैं।

अर्जुन के द्वारा शेयर की गई फैमिली फोटो में अनिल कपूर, सुनीता कपूर, बोनी कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, मोहित मारवाह, शनाया कपूर, जहान कपूर और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। फोटो की खास बात यह है कि कपूर परिवार के सभी सदस्य बिना चश्मे में हैं तो वहीं ‘फन्ने खां’ स्टार काला चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने कैप्शन लिखा- ”हम सभी में से किसी के पास इसका जवाब नहीं है कि अनिल कपूर ने फैमिली फोटो में काला चश्मा क्यों पहना हुआ है। शायद उन्हें लगता है कि हम उनके फैन हैं।”

अनिल कपूर भी अर्जुन के चाचा हैं। उन्होंने भी पलटकर अर्जुन को चश्मा लगाने की वजह फिल्मी अंदाज में बताई। अनिल ने लिखा, 'क्योंकि मैंनू काला चश्मा जचदा है, चाचू!' एक्टर ने इसके साथ ही एटीट्यूड इमोजी और लाफिंग स्माईली का भी इस्तेमाल किया है।