'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' एक गुप्त मिशन पर निकले अर्जुन कपूर!

'संदीप और पिंकी फरार' के बाद अर्जुन कपूर अपनी अगली 12वीं फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की शूटिंग शुरू कर दी है। अर्जुन ने शनिवार को फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक नई फिल्म की शुरुआत हमेशा एक मिशन की तरह महसूस कराती है और इस बार यह 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' है। अपनी 12वीं फिल्म शुरू करने से खुश और उत्साहित हूं! 24 मई, 2019'।

फिल्म के निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने भी वही तस्वीर साझा करते हुए लिखा, एक मिशन साझा करते हुए उत्साहित हैं। इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की शुटिंग शुरू। 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' के लिए 24 मई, 2019 के लिए चिह्न्ति करें।

गुप्ता इससे पहले 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'रेड' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' खुफिया अधिकारी की भूमिका में हैं। नेपाल और दिल्ली में इसकी शूटिंग शुरू होगी। यह फिल्म एक गुप्त मिशन के दौरान एक आतंकवादी को खोजने और गिरफ्तार करने पर आधारित होगी।

खबरों की मानें तो अर्जुन इस फिल्‍म में खुफिया विभाग के अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की शूटिंग मुंबई और नेपाल में की जाएगी। फिल्‍म का पहला हिस्‍सा मुंबई में शूट किया जा रहा है। जिसके बाद फिल्‍म की पूरी टीम नेपाल रवाना हो जाएगी जहां फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग की जाएगी। फिल्‍म अगले साल 24 मई को रिलीज होगी।

बता दें कि अर्जुन कपूर की अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' है। जिसमें दर्शकों को अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की कहानी दो लोगों की है जो अपनी जान बचाने और दुश्मनों से बचने के लिए अलग-अलग शहर में जाते रहते हैं। अर्जुन और परिणीति की यह तीसरी फिल्म है। पहले यह फिल्म इसी साल 3 अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म अगले साल 1 मार्च को रिलीज होगी।